
Noida News : सपा नोएडा महानगर के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष दीपक विग की अध्यक्षता में लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि दी गई।
महानगर कार्यालय सेक्टर-9 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दीपक विग ने कहा कि राजनारायण एकमात्र ऐसे नेता थे जिन्होंने तत्कालिक प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को न सिर्फ कोर्ट में हराने का काम किया था बल्कि वोट से भी उन को पराजित करने का काम किया था। राज नारायण ने हमेशा गरीबों शोषितों, वंचितों, की लड़ाई लडऩे का काम किया था। 1952 में पहली बार उत्तर प्रदेश विधान सभा का सदस्य निर्वाचित होने के बाद गरीबों की रोटी के लिए विधानसभा को भी सत्याग्रह का मंच बनाने से लोकबंधु राज नारायण ने परहेज नहीं किया, कार्यक्रम में मौजूद समाजवादी पार्टी के निवर्तमान उपाध्यक्ष शकील सैफी ने कहा-भारतीय लोकतांत्रिक राजनीति में लोक बंधु राज नारायण आम आदमी के हित चिंतक थे।
वहीं निवर्तमान उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने कहा की डॉ राम मनोहर लोहिया ने यहां तक कह दिया कि लोकबंधु राजनारायण के जीते जी इस देश में लोकतंत्र मर नहीं सकता। मंच का संचालन मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम में दिनेश यादव, दाताराम, साहिल चौधरी, नीर अवाना, मुख्य रूप से मौजूद रहे।