विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-100 स्थित लोटस स्पेसिया सोसायटी में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक महिला ने 18वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Noida News : नोएडा के सेक्टर-100 स्थित लोटस स्पेसिया सोसायटी में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक महिला ने 18वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान करीब 32 वर्षीय पारुल अग्रवाल के रूप में हुई है, जो अपने पति और बेटी के साथ सोसायटी के 32वें टावर के फ्लैट नंबर 1803 में किराए पर रह रही थीं। Noida News
यह भी पढ़े : नोएडा: DM मेधा रूपम का बड़ा आदेश, 20 स्कूलों और सोसायटियों के खिलाफ सख्त एक्शन
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 9:15 बजे पारुल अग्रवाल के पति पल्लव अग्रवाल अपनी बेटी के साथ घर से बाहर गए थे। इसी दौरान महिला ने फ्लैट की बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। गिरने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। Noida News
सोसायटी के सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने बालकनी और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की है। थाना प्रभारी डीपी शुक्ल के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में मृतका के पति ने बताया कि पारुल अग्रवाल लंबे समय से मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रही थीं। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस के मुताबिक, अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। Noida News
विज्ञापन