
Noida News : हम सभी ने ''एक अनार-सौ बीमार'' वाली कहावत सुन रखी है। ग्रेटर नोएडा शहर की बगल में जेवर एयरपोर्ट के पास एक नई कहावत चरितार्थ हो रही है। कहावत यह बन रह है कि '' एक प्लॉट-सैकडों खरीददार''। जी हां यहां सरकार द्वारा बेचे जा रहे आवासीय प्लाटों को लेकर जनता उतावली हो गई है। कुल 1184 प्लाट बेचे जाने हैं। इन प्लाटों को खरीदने के लिए 154797 दावेदार सामने आए हैं।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर से लेकर आगरा तक एक आधुनिक शहर बसाया जा रहा है। इस शहर का अभी तक नामकरण नहीं हुआ है। इस शहर को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YIEDA) बसा रहा है। इसी शहर में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट तैयार हो रहा है। जेवर एयरपोर्ट के नाम से प्रसिद्ध हो रहे इस एयरपोर्ट का नाम नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखा गया है।
जेवर एयरपोर्ट के ठीक बगल में YIEDA ने देशभर के नागरिकों के रहने के लिए प्लाटों की एक आवासीय योजना निकाली थी। 8 अगस्त को शुरू हुई इस योजना के तहत 1184 प्लाट बेचे (आंवटित) जाने हैं। प्लाट लेने के लिए हर कोई 4 सितंबर की शाम तक आनलाइन बुकिंग करा सकता था। बड़ी खबर यह है कि 4 सितंबर की शाम 6 बजे स्कीम बंद होने तक इस स्कीम में 154797 आवेदन (रजिस्ट्रेशन) किए गए हैं। इसका अर्थ यह हुआ कि एक एक प्लाट के लिए 131 लोग लाइन में लग गए हैं।
जेवर एयरपोर्ट के पास 1184 प्लाटों की स्कीम का ड्रा 18 अक्टूबर को होगा। इस ड्रा की पूरी रुपरेखा YIEDA के अफसरों ने पहले से ही बना रखी है। YIEDA के CEO डा. अरुणवीर सिंह ने बताया कि यीडा अब तक 50 से अधिक योजनाओं के ड्रा करा चुका है। प्लाट की वर्तमान योजना का ड्रा सबसे बड़ा ड्रा होने वाला है। जैसे पहले सभी ड्रा लाटरी वाली प्रक्रिया के तहत किए गए हैं, इस योजना का ड्रा भी उसी प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। ड्रा का आनलाइन प्रसारण भी किया जाएगा। जनता की उपस्थिति में होने वाले इस ड्रा को आवेदक आनलाइन माध्यम से अथवा स्वयं ड्रा स्थल पर पहुंचकर खुद देख सकते हैं। ड्रा के वक्त एक उच्च स्तरीय पैनल तैनात रहेगा।
Read Also - G20 Summit से पहले नोएडा की एमिटी विवि में आयोजित हुआ S-20, जाने क्या है S-20आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एनसीआर में दिल्ली से सटा हुआ एक शहर है नोएडा। नोएडा वर्ष 1976 में उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण 1976 के तहत बसना शुरू हुआ था। अब यह शहर भारत ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे सुंदर तथा व्यवस्थित शहरों में से एक शहर है। इस शहर को बसाते समय हर नागरिक की सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। नोएडा शहर की ठीक बगल में ग्रेटर नोएडा शहर विकसित हुआ है। इस शहर को भारत का सबसे सिस्टेमैटिक बसाया गया शहर माना जाता है।
अब ग्रेटर नोएडा से लेकर आगरा शहर तक लगभग 150 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल पर एक नया शहर बसाया जा रहा है। इस शहर विधिवत नामकरण होना बाकी है। अभी तक इस शहर को यमुना के नाम से जाना जाता है। इस शहर को उत्तर प्रदेश सरकार की देखरेख में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण यीडा बसा रहा है। दावा यह किया जा रहा है कि यह शहर एशिया का सबसे सुंदर एवं अत्याधुनिक शहर तो होगा ही साथ यह शहर विश्वभर का भी सबसे सुंदर शहर बनाया जाएगा। यही कारण है कि यमुना सिटी में हर कोई मकान, दुकान, फैक्ट्री अथवा प्लाट लेना चाहता है।
यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में जमीन के रेट प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। दरअसल, इस शहर की लोकेशन व कनेक्टीविटी है ही इतनी बेहतरीन। सबसे बड़ी बात यह है कि इस शहर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट, विश्वस्तरीय फिल्म सिटी, टॉय पार्क, अप्रैरल पार्क समेत हर वह सुविधा विकसित की जा रही है जिसके लिए हर कोई सपने देखता है। Noida News