
Noida News (चेतना मंच)। नोएडा में चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर चोरी की तीन वारदातों को अंजाम दिया। चोर दो लैपटॉप, मोबाइल फोन को चोरी कर ले गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
नोएडा के थाना सेक्टर-39 में दर्ज कराई रिपोर्ट में सिद्धार्थ गोयल ने बताया कि वह छालेरा गांव में किराये पर रहते हैं और एक कंपनी में काम करते हैं। बीते 29 अक्टूबर की रात्रि को वह ऑफिस का काम करने के बाद सो गए। रात्रि में उनके कमरे का दरवाजा खुला रह गया। सुबह-सुबह सोकर उठे तो उन्हें लैपटॉप गायब मिला।
थाना फेस-3 क्षेत्र के मामूरा गांव में रहने वाले अयान सिद्धकी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह 6 नवंबर को अपने कमरे में सो रहे थे। उनका रूममेट नवजोत सिंह बाहर से कैमरा बंदकर चला गया। कुछ देर बाद जब वह सोकर उठे तो उनके कमरे से एप्पल मैकबुक, आईफोन व लैपटॉप गायब मिला। उन्होंने अपने सामान की काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
इसके अलावा थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के रायपुर गांव में रहने वाले आशीष कुमार वर्मा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके कमरे से उसका आई फोन चोरी कर लिया। पुलिस के मुताबिक पीडि़तों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और चोरों की तलाश की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के एक स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्रों ने 11वीं के छात्र के साथ मारपीट कर उसकी वीडियो बना ली। आरोपी छात्रों ने वीडियो को वायरल कर दिया। पीड़ित छात्र के पिता ने थाना बीटा-2 में दो छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
धर्मेंद्र कुमार ने दर्ज रिपोर्ट बताएं कि उनका बेटा सेनफोर्ड स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता है। बीते 3 नवंबर को स्कूल की छुट्टी होने के बाद उनके बेटे को 12वीं कक्षा के दो छात्रों ने घेर लिया। दोनों छात्रों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके बेटे के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। इस बात का जब विरोध किया तो छात्रों ने बीच रोड पर उसके साथ मारपीट की। मारपीट की इस घटना की वीडियो बना ली और उसे वायरल कर दिया।
धर्मेंद्र कुमार का आरोप है कि आरोपी छात्र स्थानीय निवासी हैं और स्कूल में आए दिन दादागिरी कर अपना वर्चस्व कायम करने का प्रयास करते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।