बीमा पॉलिसी में अच्छा रिटर्न देने का दावा करने वाले 4 ठग गिरफ्तार, जानें कैसे बनाते थे निशाना
Noida News
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 06:06 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश में साइबर ठगी करने के लिए ठग तरह- तरह के तरीके अपनाते हैं। नोएडा पुलिस और साइबर सेल ने एक ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जो बीमा पॉलिसी के नाम पर लोगों को अपना शिकार बनाते है।
Noida News
नोएडा पुलिस और साइबर सेल ने ठगी करने वाले इस गिरोह का भंडाफोड करते हुए 4 ठगों को नोएडा शहर के सेक्टर 49 थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। ये सभी ठग बीमा पालिसी के नाम पर अच्छा रिटर्न समेत अन्य तरह की प्रलोभन देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने का काम करते थे।
पुलिस ने 10 फोन लिए बरामद
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल होने वाले 10 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। साइबर सेल के इंस्पेक्टर सतीश चंद्र साहू ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे विभिन्न बीमा पालिसी धारकों की जानकारी किसी तरह से हासिल कर लेते है। ये लोग उन्हीं को टारगेट करते थे जिनकी पॉलिसी पूरी होने वाली होती थी। उसी में ज्यादा मुनाफा देने या अन्य प्रलोभन देकर ठगी करते है। इसमें आरोपी फर्जी बैंक खाता और मोबाइल नंबर प्रयुक्त करते थे। बीमा के नाम पर ठागी करने वाले आरोपिया की पहचान नई दिल्ली के अलीगांव सरिता बिहार निवासी प्रवीण कुमार झा, गाजीपुर कोडली निवासी मनोज कुमार, प्रतापचौक ग्राम डल्लूपुरा निवासी राहुल कुमार और हरियाणा के फरीदाबाद के इस्माइलपुर निवासी दीपक कुमार के तौर पर हुई हैं।
1.32 लाख रुपए की कर ली थी ठगी
बता दें कि हाल ही में लखनऊ के वजीरगंज थाने में एडवोकेट पंकज चतुर्वेदी ने मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित ने बताया कि उनका ICICI बैंक में बीमा पालिसी पूर्ण होने वाली थी। एक अज्ञात ने फोन कर कहा कि 60 प्रतिशत कमीशन लग जाएगा। इससे बचने के लिए बैंक की दूसरी शाखा में बीमा ट्रांसफर करवाने का प्रलोभन देकर 1.32 लाख रुपए की ठगी कर ली थी। इसके बाद से उत्तर प्रदेश पुलिस और साइबर सेल लगातार आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी।