बड़ा मामला: कच्चे लालच में सुपर ठग बन गई एक हसीना, रहें सावधान
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:51 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:51 AM
Noida News: कहते हैं कि कच्चा लालच नहीं करना चाहिए। कच्चा लालच बर्बाद कर देता है। नोएडा शहर की एक पढ़ी-लिखी हसीना (युवती) कच्चे लालच में आकर रातोंरात सुपर ठग बइ गई। नोएडा की इस हसीना की ठगी की चर्चा नोएडा शहर से लेकर पूरे दिल्ली एनसीआर तथा लखनऊ तक हो रही है। इसके कच्चे लालच ने अब जेल की सलाखों के पीछे भिजवा दिया है। अच्छी खासी नौकरी करने वाली नोएडा की इस हसीना की ही तरह हर जगह अनेक ठग सक्रिय हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें।
क्या है हसीना के सुपर ठग बनने का मामला
आपको बता दें कि बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ ने नोएडा शहर के सेक्टर-63 में छापा मारकर एक कॉल सेंटर को पकड़ा है। नोएडा शहर में एक साल से चल रहे इस फर्जी कॉल सेंटर के द्वारा इंडिया बुल्स नामक कंपनी से लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी की जा रही थी। इस कॉल सेंटर के पकड़े जाने के बाद ही नोएडा की सुपर ठग एक हसीना की कहानी सामने आई है। इस सुपर ठग हसीना का नाम छाया सिंह है। छाया सिंह उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात की रहने वाली है। छाया सिंह एक बैंकिंग कंपनी में अच्छी-खासी नौकरी कर रही थी। उसी दौरान उसकी मुलाकात नोएडा में ही नौकरी करने वाले रजत नामक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से हुई। रजत ने उसे खूब धन कमाने का लालच दिया। इसी लालच में आकर छाया सिंह ने कुछ लड़कियोंं का एक गैंग बनाकर नोाएडा के सेक्टर-63 में फर्जी कॉल सेंटर स्थापित कर लिया। इस कॉल सेंटर से लोगों को फोन करके लोन दिलाने का झांसा दिया जाता था। लोन लेने के झांसे में आने वालों से अलग-अलग खर्चे बताकर मोटा धन वसूल लिया जाता था और फिर उसका फोन ब्लॉक कर दिया जाता था। पता चला है कि सुपर ठग हसीना का गैंग 400 से भी अधिक लोगों को ठग चुका है।
पकड़ा गया पूरा गैंग
आपको विस्तार से बता दें कि बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश की एसटीएफ ने नोएडा के सेक्टर-63 में छापा मारकर हसीना सुपर ठग के पूरे गिरोह को पकड़ लिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ के एसपी विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-63 से एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को महिला सरगना समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें छह महिलाएं हैं। आरोपी ऑनलाइन तरीके से संपर्क कर ऑनलाइन पेमेंट कराकर ठगी करते थे। आरोपियों के पास से 35 मोबाइल, 17 डेबिट कार्ड, तीन लैपटॉप, दो टैबलेट और 13 सिम कार्ड समेत कूट रचित दस्तावेज मिले हैं।
यूपी एसटीएफ की टीम ने एक सूचना पर बृहस्पतिवार को सेक्टर-63 के सी-चार बिल्डिंग में दबिश देकर फर्जी कॉल सेंटर को पकड़ा। टीम ने मौके से फर्जी कॉल सेंटर की सरगना कानपुर देहात निवासी छाया सिंह, बिसरख निवासी प्रिया शुक्ला, हापुड़ निवासी आंचल चौधरी, गाजियाबाद निवासी सुलेखा, नंदग्राम गाजियाबाद निवासी अंकित, कन्नौज निवासी सोनू उर्फ बिजेंद्र प्रताप सिंह, प्रयागराज निवासी अर्चना प्रजापति और मोदीनगर निवासी शिवानी को गिरफ्तार किया। छाया पहले बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी एक कंपनी में काम करती थी। वहीं उसकी मुलाकात गिरफ्तार अन्य आरोपियों से हुई। इसके बाद सभी ने ऑनलाइन लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने की साजिश रची। इसके बाद आरोपियों ने कूट रचित दस्तावेज तैयार कर लोन कंपनियों के बारे में जानकारी इक_ा की। अगस्त 2023 में उल्लास कुमार गोस्वामी के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर सेक्टर-63 में ऑफिस खोल लिया और ठगी करने लगे।