
Noida News : वकील (एडवोकेट) कानून के रखवाले होते हैं। जब कोई वकील ही सारे कायदे कानून तोड़ दे तो उसे आप कया कहेंगे ? ऐसे ही एक वकील की मानवता को शर्मसार करने वाली हरकत प्रकाश में आई है। शराब के नशे में इंसान से हैवान बने वकील की करतूत इतनी शर्मनाम है कि उसे पढ़कर आप भी बोल उठेंगे कि यही असली कलियुग।
यह घटना देश के प्रसिद्ध आधुनिक शहर नोएडा की है। यहां के सेक्टर 45 स्थित एक मल्टी स्टोरी सोसायटी में एक वकील आधी रात को नंगा होकर एक फ्लैट में जबरन घुस गया। फ्लैट में दो लड़कियों के साथ उसने शर्मनाक हरकत की। किसी प्रकार पड़ोसियों व पुलिस की सहायता से युवतियों ने अपनी इज्जत बचाई।
मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 45 में स्थित एक सोसायटी में रहने वाली एक युवती से उसकी दोस्त मिलने आई हुई थी। दोनों लड़कियां अपने फ्लैट में आराम कर रही थी। आरोप हे कि रात में लगभग 12 बजे किसी ने उनके फ्लैट की घंटी बजाई। फ्लैट में मेहमान के तौर पर आई हुई युवती ने दरवाजा खोला तो सामने नग्न अवस्था में एक युवक को देखकर सन्न रह गई। वह युवक शराब के नशे में धुत्त था। उसने जबरन युवती का हाथ पकड़ा और जबरदस्ती उनके फ्लैट में धुसने का प्रयास करने लगा। शोर शराबा सुनकर दसूरी युवती भी आ गई। दोनों युवतियों ने किसी प्रकार बचाव करते हुए दरवाजा बंद किया।
Read More - Noida News : पुलिस का मानवीय चेहरा चमका, दो मासूम बच्चों को परिवार से मिलवायाआरोप है कि इस घटना से सहमी हुई युवतियों ने सोसायटी के प्रबंधक व मैंटिनेंस वालों को अनेक फोन किए। उन्हें वहां से कोई मदद नहीं मिली। तंग होकर युवतियों ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके मामले की छानबीन शुुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक की पहचान वरूण पांडे के रुप में हुई है। वरुण पांडे पेशे से एक वकील है। वह सोसायटी में अपने प्रभाकर नामक दोस्त् से मिलने आया हुआ था। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। Noida News