Noida News: प्राधिकरण ने किसानों के लिए बंद किए अपने दरवाजे : सुखबीर खलीफा
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 02:32 AM
Noida News: नोएडा (चेतना मंच)। भारतीय किसान परिषद के तत्वधान में किसान नेता सुखवीर खलीफा के नेतृत्व में किसान प्रतिनिधिमंडल चेयरमैन मनोज कुमार से लोक भवन लखनऊ में मिला। वार्ता के दौरान किसानों को उनकी मांगों के संदर्भ में आश्वासन मिला और प्राधिकरण अधिकारी एसीईओ प्रभात कुमार व ओएसडी को चेयरमैन ने किसानों की समस्या का समाधान ना करने पर काफी फटकार लगाई और किसानों की सभी मांगों को जायज ठहराया।
प्राधिकरण के द्वार हमेशा दलालों के लिए खुले रहते हैं: सुखबीर खलीफा
समिति के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा खलीफा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्राधिकरण के द्वार हमेशा दलालों के लिए खुले रहते हैं और किसानों के लिए पिछले 40 साल से बंद है।खलीफा ने कहा कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा हमारा धरना यथावत चलता रहेगा।
इस पर चेयरमैन ने आश्वासन दिया कि हमें कुछ दिन का समय दीजिए जल्द ही कुछ सकारात्मक परिणाम आपको देखने को मिलेंगे।