
Noida News (चेतना मंच)। थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-27 से एक 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
सेक्टर 27 निवासी रमेश की 17 वर्षीय पुत्री सोनम (दोनों ही काल्पनिक नाम) ब्यूटी पार्लर चलाती है। बुधवार को वह घर से पार्लर के लिए गई थी जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
थक हार कर परिजनों ने थाना सेक्टर 20 में उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।