बिग ब्रेकिंग : नोएडा के GIP मॉल से महिला ने लगाई छलांग, मची चीख-पुकार
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:03 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर ये है कि नोएडा के सेक्टर-39 स्थित जीआईपी मॉल (GIP Mall) में एक महिला ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना से GIP मॉल में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले की जांच-पड़तात में जुट गई है।
नोएडा से महिला का नहीं था कोई विशेष सम्बंध
मिली जानकारी के मुताबिक महिला दिल्ली की रहने वाली थी और नोएडा में उसका कोई खास सम्बंध नहीं था। घटना की सूचना पर मौके से पहुंची स्थानीय पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। जिसमें पता चला कि महिला ने फायर एग्जिट गेट की सीढ़ियों से छलांग लगाकर सुसाइड किया है। परिजनों की मानें तो, मृतका की शादी को अभी मात्र 15 दिन ही बीते थे और पति के साथ उसका विवाद चल रहा था। जिसके कारण वर्तमान में तलाक का केस भी कोर्ट में विचाराधीन था। महिला इस वैवाहिक विवाद को लेकर बहुत गंभीर मानसिक तनाव में थी जिसके कारण उसने नोएडा के जीआईपी मॉल से छलांग लगा ली।
पुलिस कर रही छानबीन
फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है। इस मामले में थाना सेक्टर-39 के प्रभारी ने बताया कि, केस में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए फिलहाल भेज दिया गया है। पुलिस आत्महत्या की वजह तलाशने के लिए परिजनों के बयान भी दर्ज कर चुकी है। Noida News