Noida News : गांवों में डेरा डालेंगे भाजपाई, अभियान शुरू
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:36 PM
Noida News : नोएडा । सेक्टर-56 में भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के सरस्वती शिशु मंडल के अंतर्गत गाँव चलो अभियान का शुभारंभ नोएडा महानगर के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने किया। आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी 8 मंडलों में इस कार्यशाला का आयोजन प्रारंभ कर दिया है।
जिसकी शुरुआत सरस्वती शिशु मंडल से हो गई है! महाराणा प्रताप मंडल में महामंत्री उमेश त्यागी और सैनिक विहार मंडल में उपाध्यक्ष गिरजा सिंह रही। इस अभियान के द्वारा सभी कार्यकर्ता अपने सेक्टरों के गांवों में जाकर के सभी मतदाताओं को जागरूक करेंगे ।
Noida News :
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष महेश अवाना, मंडल प्रभारी सचिन अंबावत, मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण महावर, शहरी विकास मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ प्रसनजीत मैत्रा, भाजयुमो क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनील नागर, भाजयुमो जिला महामंत्री मोहित शर्मा, पूनम सिंह, शीतल शुक्ला, अमित नागपाल, संतोष खंडूड़ी, सुभाष शर्मा, किशन बेनिवाल, मिनाक्षी चौहान, अनिमेष, पुष्पा रावत, गोपालसिंह, माया रावत, परमिंदर राघव, निखिल पंडित, मनोज भारद्वाज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ग्रेटरनोएडा– नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।