
Noida News (चेतना मंच)। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य नोएडा में निजी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव के निवास स्थान पर संगठन को लेकर कांग्रेस पार्टी को नोएडा विधानसभा क्षेत्र सहित गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र में आगे कैसे मजबूत किया जाए इसको लेकर संगठन और आगे के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य यतेन्द्र शर्मा ने प्रदीप जैन आदित्य का पटका व गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नोएडा महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, नोएडा कांग्रेस के नेता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य यतेन्द्र शर्मा, पीसीसी सदस्य लियाकत चौधरी, अभिनव सिंह, टीटू सिंह, सचिन कुमार, रोहित कुमार, अरुण कुमार राहुल अवाना, सौरव सिंह, विकास शर्मा सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।