नोएडा से सटी खोड़ा कॉलोनी में AC टेक्नीशियन की निर्मम हत्या
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
25 Nov 2025 04:36 PM
Noida News : नोएडा से सटी खोड़ा कालोनी में एक ऐसी टेक्नीशियन की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। ऐसी टेक्नीशियन का लहूलुहान शव उसके कमरे में जमीन पर पड़ा हुआ था। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
क्या है घटना ?
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र की सरस्वती विहार में रहने वाले जसवीर सिंह (33 वर्ष) की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई है।
Noida News
लहूलुहान पड़ा था शव
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरी के एसीपी ने बताया कि थाना खोड़ा को 112 में कॉल करके हत्या की जानकारी मिली। मृतक जसवीर सिंह मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला था। वह यहां पर एसी रिपेयरिंग का काम करता था। उन्होंने बताया कि शुरूआती जांच पड़ताल में पता चला है कि जसवीर का कुछ दिन पहले किसी से झगड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक जसवीर पिछले काफी समय से खोड़ा के सरस्वती विहार में रह रहा था। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी भी खंगाल रही है। जसवीर की निर्मम हत्या क्यों की गई तथा उसकी किसी से रंजिश थी इसका पुलिस पता लगा रही है। सरस्वती विहार में हुई हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।