नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में हुई कुत्ते के साथ बर्बरता
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 03:37 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 03:37 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक चौंका देने वाला मामला। जहां एक कुत्ते को मार कर उसे क्षत-विक्षत हालत में हाईराइज बिल्डिंग की 15वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। जैसे ही इस बात की जानकारी लोगों की लगी नोएडा की सोसायटी में हड़कंप मच गया। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आरोपियों के खिलाफ मामला हुआ दर्ज
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार को नोएडा एक्सटेंशन के बिसरख पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। यहां सेक्टर 16बी में अजनारा होम्स में कुत्ते को मारकर फेंका गया। पुलिस का कहना है कि सोसायटी में रहने वाली कीर्ति वर्मा ने इस मामले की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। नोएडा पुलिस से की गई शिकायत में कहा गया है कि फीमेल डॉग का क्षत-विक्षत शव गुरुवार सुबह एक रेजीडेंशियल टॉवर के पास मिला। कुत्ते को टॉवर की 15वीं मंजिल से फेंका गया था।
सीसीटीनी फुटेज खंगाल रही पुलिस
नोएडा की सोसायटी में हुई इस घटना की शिकायत करने वाली कीर्ति वर्मा ने कहा कि उन्हें शक है कि सोसायटी में रहने वाले कुछ लोग जो आवारा जानवरों को खाना खिलाने का विरोध करते हैं, वही इस कृत्य के पीछे हो सकते हैं। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 429 और 289 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Noida News