मेट्रो ट्रेन में घूमते नजर आये नोएडा प्राधिकरण के CEO, लोग हुए हैरान
Noida News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 07:58 AM
Noida News : शुक्रवार को नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के नागरिकों के लिए आश्चर्य का दिन था। लेागों ने अचानक नोएडा प्राधिकरण के CEO डा. लोकेश एम को नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली एक्वा मेट्रो ट्रेन में सफर करते देखा। नोएडा के देखने वालों ने कहा कि यह एक सुखद पहल है।
Noida News
मेट्रो में घूमकर लिया जायजा
नोएडा प्राधिकरण के CEO डा. लोकेश एम नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो ट्रेन चलाने वाली कंपनी नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक (MD) भी हैं। नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की आर्थिक सेहत अच्छी नहीं है। नोएडा मेट्रो की आर्थिक सेहत सुधारने के मकसद से एमडी लोकेश एम कड़े प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एमडी डा लोकेश एम नोएडा मेट्रो रेल में सफर करते नजर आए। उन्होंने अलग-अलग स्टेशनों पर अनेक प्रकार की व्यवसायिक गतिविधियों को चलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
बनाई गई हैं कई योजनाएं Noida News
नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की आर्थिक सेहद को सुधारने के लिए एमडी डा0 लोकेश एम ने कई योजनाएं बनाई हैं। इनमें NMRC की खाली पड़ी जगह पर क्यूसेक खोलने, सेक्टर-83 मेट्रो स्टेशन पर आईटी कंपनियों, फिटनेस सेंटर और अन्य एक्टिीविटी को जगह देने के अलावा आउटडोर और मेट्रो के अंदर विज्ञापन देने की योजना को लागू कर राजस्व बढ़ाने की योजना भी शामिल है। Noida News