
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में रोजाना ही कुछ ना कुछ रोचक वारदातें सामने आती रहती है। ताजा मामले के तहत नोएडा की एक मशहूर यूनिवर्सिटी की दो छात्राओं के बीच जमकर मारपीट हुई। दो कॉलेज गर्ल के बीच हुई मारपीट का यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी की दो छात्राओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि दोनों छात्राओं के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक दूसरे से जमकर मारपीट की। कालेज गर्ल के बीच हुई मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया ओर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से दो लड़कियां आपस में एक दूसरे से भिड़ रही है। आप भी देखिए लड़कियों के बीच हुई मारपीट का यह वीडियो...
https://twitter.com/ManchChetna/status/1753391275011969520?t=PX-W_GdA-KyVOm3M2RwA0A&s=08सोसायटी में सुरक्षा के लिए तैनात गार्ड से आए दिन हो रहे विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला ग्रेनो वेस्ट में सेक्टर-4 स्थित साया जिओन सोसायटी से सामने आया है। यहां मेन गेट पर तैनात गार्ड्स ने रजिस्टर पर एंट्री करने के लिए बिना स्टिकर लगी स्कॉर्पियो को रोका तो उसमें सवार एक युवक ने अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। यहां तक की गाड़ी में सवार दो महिलाओं में से एक महिला पिस्तौल लेकर उतरी और गार्ड्स को डराने और धमकाने लगी। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। साथ ही महिला की पिस्टल के बारे में जानकारी की तो वह टॉय गन निकली। पुलिस में आरोपी गाड़ी चालक को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। सोसायटी के गेट पर हुए विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है।