मदरसे पर जुर्माने के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:37 PM
नोएडा (चेतना मंच)। कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक विभाग ने मुजफ्फरनगर के मदरसे पर मान्यता प्राप्त न होने के कारण प्रतिदिन 10000 का जुर्माना लगाने के आदेश के खिलाफ शुक्रवार को सेक्टर-19 स्थित नगर मजिस्टेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया तथा उप्र की राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।
जुर्माने को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय में रोष
ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा विभाग द्वारा मदरसे पर थोपे गए जुर्माने को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय में रोष व्याप्त है। यह जुर्माना संवैधानिक तरीके से लागू किया गया है। उन्होंने राज्यपाल से मांग की है कि यूपी में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों को मान्यता दिलाई जाए तथा शिक्षा विभाग द्वारा जारी जुर्माने के आदेश को वापस लेने के निर्देश दिए जाएं। मदरसों पर इतना बड़ा जुर्माना लगाने पर इनकी हालत खराब हो जाएगी। जुर्माने से पहले मदरसों से इनको मान्यता के लिए आवेदन मांगने चाहिए थे और अगर ये इस पहल को सक्रियता से न करते तब इस जुर्माने पर विचार करना चाहिए था।
प्रदर्शन में यह लोग रहे मौजूद
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष जावेद खान, पूर्व अध्यक्ष शहाबुद्दीन, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद चांद, जिला उपाध्यक्ष मेहंदी, शबनम, गुलाबशा, मौसमी, सुरजीत, ओसामा, स्मृति, सुमन, आसमा, शकीरा व अन्य लोग मौजूद रहे। इन सभी के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।