Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा की एक दंपत्ति इस समय बेहद परेशान है। दंपत्ति की परेशानी की वजह उनकी पालतु बिल्ली है। दरअसल, दंपत्ति की पालतु पर्शियन नस्ल की पालतु बिल्ली करीब पंद्रह दिनों से लापता है। इस पालतु बिल्ली को ढूंढकर लाने वाले व्यक्ति के लिए एक लाख रूपये के नकद इनाम की घोषणा की गई है।
आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर 62 स्थित हारमोनी अपार्टमेंट निवासी अजय कुमार अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपनी पार्शियन बिल्ली को ढूंढने के लिए इस सेक्टरों में घूम रहे हैं। रविवार को अजय कुमार ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपनी पार्शियन बिल्ली 'चीकू' की तलाश के लिए कई जगह पोस्टर चस्पा किए हैं। दंपत्ति ने बाकायदा पंफलेट भी वितरित किए हैं। नोएडा के सेक्टर 62 के टॉट मॉल और आसपास के इलाकों में लगाए गए पोस्टर खासी चर्चा का विषय बने हुए हैं।
अजय कुमार ने पार्शियन नस्ल की बिल्ली 'चीकू' को ढूंढकर लाने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। अजय कुमार ने बताया कि कि करीब डेढ़ वर्ष की उनकी बिल्ली का नाम चीकू हैं। उनके एक खास दोस्त ने उन्हें उपहार में हल्के भूरे और सफेद रंग की चीकू बिल्ली दी थी, जो करीब पंद्रह दिन पहले अचानक से गुम हो गई। उन्होंने उसे काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। अभी तक उन्हें चीकू की कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने सेक्टर-62 में कई स्थानों पर चीकू बिल्ली की तस्वीर के साथ अपना मोबाइल नंबर लिखे इश्तेदार को चस्पा किया, ताकि चीकू उन्हें दोबारा मिल जाए।
पर्शियन नस्ल की बिल्ली आमतौर पर बेहद शांत स्वभाव है। वह उनके परिवार के सदस्य की तरह थी, जिसे पति-पत्नी दोनों खूब प्यार देते थे। उन्होंने सेक्टर-62 में अपने सोसाइटी के आसपास उसकी काफी तलाश की। पता नहीं चलने पर उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया ग्रुप में साझा की। इसके बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर उन्होंने पुलिस में भी गुमशुदगी की शिकायत दी है।