रिटायर्ड डीआईजी के बैंक अकाउंट से साइबर ठग ले उड़ा लाखों रुपये
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:04 AM
नोएडा। नोएडा में साइबर ठग लगातार बैंक खाता धारकों को अपना निशाना बना रहे हैं। इस बार साइबर ठग ने एक रिटायर्ड डीआईजी के बैंक अकाउंट में सेंध लगाकर लाखों रुपये साफ कर दिये।
थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर-48 में रहने वाले रिटायर्ड डीआईजी रतन लाल शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका सेक्टर-3 स्थित एक बैंक में अकाउंट है। इस अकाउंट से किसी अज्ञात जालसाज ने लगभग 99 लाख, 99 हजार रुपये बिना उनकी जानकारी के निकाल लिये। बैंक से इतनी बड़ी रकम निकल जाने के बारे में उन्हें बैंक से कोई जानकारी नहीं दी गई। इस संबंध में उन्होंने बैंक के कस्टमयर केयर नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यू-ट्यूब चैनल सबस्क्राइबिंग का लालच देकर फंसाया
घर बैठे पैसे कमाने का लालच देकर जालसाजों ने एक और व्यक्ति को लाखों रुपये का चूना लगाया है। थाना सेक्टर-49 में ही सेक्टर-47 में रहने वाले धीरज सिंह कुशवाहा ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि उनको व्हाट्सअप कॉल के जरिए संजना व हर्ष नामक जालसाजों ने उनसे संपर्क किया और यू-ट्यूब चैनल की सदस्यता लेने के लिए कहा। सदस्यता लेने पर उन्होंने कुशवाहा को कमीशन का लालच दिया और दो बार में 300 रुपये उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिये।
जालसाजों ने टॉस्क के नाम पर और निवेश के लिए कहा
जाल में फंसाने के बाद जालसाजों ने उन्हें वेलफेयर टॉस्क के नाम पर और निवेश के लिए कहा जिसके बाद उन्होंने 2 हजार रुपये निवेश किये और उन्हें कमीशन के तौर पर 2850 रुपये मिले। मोटा कमीशन का लालच देकर जालसाज उन्हें फंसाते गये। पीडि़त ने जालसाज के खाते में साढ़े तीन लाख रुपये जमा करा दिये। जब पीडि़त ने जमा कराई गई रकम वापस करने तथा कमीशन की मांग की तो जालसाजों ने उन्हें 3 लाख रुपये और जमा कराने के लिए कहा। अब जालसाज उनका पैसा वापस नहीं कर रहे हैं और वे उनके जाल में फंसकर अपनी मेहनत की कमाई गंवा चुके हैं।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।