नोएडा में दिल्ली के विधायक के बेटे की गुंडागर्दी, पेट्रोल पंप पर बवाल
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:57 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में दिल्ली के आम आदमी पार्टी के विधायक के बेटे की गुडागर्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आम आदमी पार्टी के विधायक का बेटा एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों से भीड़ता हुआ दिख रहा है। पेट्रोल पंप पर हो रहे इस झगड़े को देख बड़ी संख्या पर लोग जमा हो गए।
[video width="636" height="360" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/05/4sf10cW3Rjso1jC3.mp4"][/video]
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
नोएडा के सेक्टर-95 एक फिलिंग स्टेशन पर मार-पीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कर्मचारियों के साथ झगड़ा कर रहा युवक दिल्ली के आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान भी नोएडा पुलिस के साथ बातचीत करते दिख रहे हैं। नोएडा पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
[video width="636" height="360" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/05/ItpoGytZcL2nKDAQ.mp4"][/video]