
Noida News: नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को थाना बिसरख पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से पुलिस ने एक किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया है। पकड़े गए तस्कर को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, बिसरख थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान ऐमनाबाद से फ्लौरा हेरीटैज सोसायटी की तरफ सर्विस रोड से अवैध गांजा बेचने वाले तस्कर अजय कुमार पुत्र अजीत सिंह को 1 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी शातिर किस्म का गांजा तस्कर है जो आस-पास के क्षेत्र में अवैध गांजा की तस्करी करता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की बाबत विगत कई दिनों से सूचना प्राप्त हो रही थी।
पकड़ा गया तस्कर अजय कुमार मूलरूप से ग्राम भूरपुर, थाना इकदिल, जनपद इटावा का रहने वाला है और वर्तमान में शनि मन्दिर के पास, ग्राम छलैरा, थाना सेक्टर-39 में रहता है।