Noida News : थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव के पास बीती रात नशे की हालत में मिले युवक की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
Noida News
एसएसआई ने बताया कि बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि बरौला गांव की पुलिया के पास एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की गंभीर हालत को देखकर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
चिकित्सकों ने बताया कि युवक ने शराब का अत्यधिक सेवन किया हुआ है। उपचार के दौरान देर रात उक्त युवक की मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब (30 वर्ष) के आसपास है और उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।