एनईए में 7 सदस्यीय पैनल के लिए होंगे चुनाव : चौ. राजकुमार
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:21 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:21 AM
नोएडा (चेतना मंच)। नोएडा प्राधिकरण कर्मचारी यूनियन नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन (एनईए) के पूर्व अध्यक्ष चौधरी राजकुमार ने कहा है कि इस बार भी सात सदस्यीय पैनल के ही चुनाव किए जाएंगे। अभी तक इसी तर्ज पर चुनाव होते आए हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही चुनाव की तिथि तथा चुनाव अधिकारी आदि की घोषणा नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी (सीईओ) द्वारा की जाएगी।
चुनाव की तिथि की अभी घोषणा नहीं
पूर्व कर्मचारी यूनियन नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन (एनईए) अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव को लेकर 16 नवम्बर तिथि की जो चर्चा चल रही है वह भ्रामक है। अभी तक प्राधिकरण के सीईओ द्वारा चुनाव की कोई भी तिथि की घोषणा नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि एनईए का कार्यकाल 24 अगस्त को समाप्त हो गया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के निर्देश के मद्देनजर शीघ्र ही चुनाव कराए जाएंगे। सीईओ द्वारा चुनाव तिथि घोषित होने का सभी को इंतजार है।
कर्मचारी गुटों में लामबंदी शुरू
कर्मचारी चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस चुनाव को लेकर विभिन्न गुट सक्रिय हो गए हैं। चुनाव में बीसी ओबीसी कार्ड खेलने का जोरदार प्रयास हो रहा है और इसके तहत गुट लामबंद भी हो रहे हैं। अंदरखाने तो पूर्व अध्यक्ष के लिए कहा जा रहा है कि वह बीसी उम्मीदवार को ही नया अध्यक्ष बनवाने के लिए लामबंदी कर रहे हैं। वह नहीं चाहते हैं कि कोई अन्य गुट का उम्मीदवार विजयी हो और अध्यक्ष पद ले उड़े।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।