
Noida News : कंचनजंगा ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन कंचनजंगा मार्किट सेक्टर 53 नोएडा की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में सर्व समति से नई समिति का अध्यक्ष राम लखन चौधरी (चंदन कुमार) को चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी में राहुल कुमार को उपाध्यक्ष, सुभाष राजोरा को महासचिव, गौरव अरोरा, अशोक गुप्ता, दिनेश शर्मा, सोनू मित्तल, शाहिद उस्मानी, उदय गुप्ता, रामराज,खूबलाल गुप्ता,तरुण मल्हान आदि को कार्यकारणी समिति का सचिव व सद्स्य चुना गया। नई कार्यकारिणी में प्रेमपाल चौहान, विकास यादव ,सतपाल यादव , तजेंद्र मालिक को संरक्षक बनाया गया है। मार्केट के दुकानदारों एवं सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर बधाई दी।
इस मौके एसोसिएशन के संरक्षक विकास यादव ने कहा कि नई कार्यकारिणी दुकानदारों के हित में कार्य करेगी साथ ही यहां की समस्याओं को उठाकर उनका निदान कराने का प्रयास किया जाएगा। मार्केट के दुकानदारों की समस्याओं का निराकरण कराना तथा यहां मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराना नई कार्यकारिणी की प्राथमिकता होगी।