
Noida News : पंजाब (Punjab) के किसानों और हरियाणा (Haryana) पुलिस के बीच पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर और जिन बॉर्डर पर एक ओर जहां इस समय टकराव चल रहा है। वहीं नोएडा (गौतमबुद्धनगर) के किसानों ने भी प्रशासन व प्राधिकरण को बड़ी चेतावनी दे डाली है। किसानों ने 18 फरवरी तक किसानों की मांगों को लेकर हाई पॉवर कमेटी बनाने की डेड लाइन दी है। जिसके बाद किसान अपने आंदोलन को लेकर बड़ा फैसला लेंगे।
Noida News[/caption]
नोएडा-ग्रेटर नोएडा और एनटीपीसी दादरी (Noida-Greater Noida and NTPC Dadri) से प्रभावित किसान पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। एनटीपीसी से प्रभावित किसानों का आंदोलन तो 55 दिनों से चल रहा है। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे इस आंदोलन को देखते हुए मंगलवार को सूरजपुर स्थित डीएम कार्यालय पर किसानों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डा. लोकेश एम तथा गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के साथ बैठक हुई। भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा तथा अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष डा. रूपेश वर्मा ने बताया कि प्राधिकरण के सीईओ तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक लगभग 3 घंटे तक चली। इस बैठक में किसानों की विभिन्न मांगों पर अधिकारियों के साथ बातचीत हुई। बैठक में किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि 18 फरवरी तक उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हाई पॉवर कमेटी गठित नहीं की गयी तो 18 फरवरी के बाद किसान दिल्ली कूच करेंगे।
किसान नेता (Farmer Leader) सुखबीर खलीफा ने बताया कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तथा एनटीपीसी से प्रभावित किसान अपनी मांगों को लेकर कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। लेकिन अभी तक न तो शासन स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान हुआ है और न ही जनप्रतिनिधि उनकी मांगों को लेकर गंभीर हैं। किसान अब अपना अधिकार किसी भी कीमत पर लेकर रहेंगे। 18 फरवरी तक अगर हाई पॉवर कमेटी का गठन नहीं किया गया तो किसान दिल्ली (Delhi) कूच करेंगे।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।