
Noida News : दिल्ली समेत पूरा एनसीआर इस समय प्रदूषण की मार झेल रहा है। दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा का हाल बुरा है। इन दोनों शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार रेड जोन में बना हुआ है। इसी के साथ एक झटका देने वाली खबर भी आ रही खबर यह है कि गाजियाबाद में दीपावली पर पटाखों पर बैन लगा दिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि गौतमबुद्ध नगर के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी पटाखों को प्रतिबंधित किया जा सकता है। गाजियाबाद में बिक्री के लिए अभी तक कोई लाइसेंस जारी नहीं किया गया और अब आगे भी पटाखों की बिक्री के लिए लाइसेंस जारी नहीं किए जाएंगें।
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के एडिशनल कमिश्नर दिनेश पी. ने बताया कि इस बार दीपावली पर किसी भी प्रकार के पटाखे की बिक्री गाजियाबाद में नहीं होगी। साथ ही अवैध रूप से पटाखे बेचने वाले लोगों पर एक्शन लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पटाखा बिक्री के लिए पुलिस के द्वारा नई परमिशन नहीं दी जा रही है। इसके साथ 2022 की परमिशन को पुलिस ने कैंसल कर दिया है। जिन दुकीनदारों के पास पुराने लाइसेंस हैं वह भी पटाखे नहीं बेच सकेंगे। एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि पुरानी लिस्ट के अनुसार करीब 80 लोगों के पास लाइसेंस होने की बात सामने आई थी, लेकिन सभी की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि ग्रीन पटाखे भी एक्यूआई के 200 से कम होने पर बेचे जा सकते हैं।
जानकारी के अनुसार, पटाखों पर बैन के बाद लोग बिक्री के लिए कई प्रकार के तरीके से निकाल रहे हैं। यहां की कॉस्मेटिक की दुकान से भी पटाखे बेचने के मामले में पुलिस ने लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा कई लोग चोरी छिपे पटाखों को इधर से उधर कर रहे हैं। इसके अलावा तीनों जोन में अवैध रूप से पटाखे बेचने वाले लोगों पर कार्रवाई के लिए लगाया गया है। अभी तक पुलिस ने कई लोगों को लाखों रुपये के अवैध पटाखों के साथ गिरफ्तार किया है।
दिल्ली के बाद गाजियाबाद में भी ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म पर भी पटाखों की डिलिवरी नहीं की जाएगी। यह प्रतिबंध 1 जनवरी 2023 तक लागू रहेगा। प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने को लेकर पुलिस और राजस्व विभाग के साथ मिलकर कार्य योजना बनाई जाएगी।