
नोएडा हाट स्थित सरस आजीविका मेले में आठवें दिन एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर के राज्यों आई समूहों की बहनों को क्रय-विक्रय से संबंधित जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रोफेसर हेमंत जोशी ने बताया कि किस तरह हम अपने प्रोडक्ट्स की बेहतर डिजाइनिंग तथा पैकेजिंग कर सकते हैं।
इस अवसर पर यहां एनआईआरडीपीआर के असिस्टेंट डायरेक्टर चिरंजीलाल कटारिया तथा सुरेश प्रसाद, नीरू, नरेश कुमारी, रमेश चंद्र उपाध्याय सहित अन्या सहयोगी उपस्थित रहे।