
Noida News (चेतना मंच)। सेक्टर-21 नौएडा स्टेडियम शीरोज कैफे पर चैलेंजर्स ग्रुप ने अपना 6वां स्थापना दिवस सुकमा में शहीद हुए जवानों को याद करके मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अथिति पुलिस उपायुक्त हरीश चन्दर एवं वरिष्ठ अतिथि शैलेन्द्र बाहदुर (जिला समाज कल्याण अधिकारी), मंजू शर्मा (मजिस्ट्रेट, जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग, आगरा) एवं अशोक श्रीवास्तव (एडमिन एक्टिव एनजीओ) दीप प्रज्वलित करके किया। इसके बाद अतिथियों व संपादकीय मंडल से गीतिका ने संस्था की वार्षिक पत्रिका ‘संघर्ष 2023’ का विमोचन किया।
डीसीपी हरीश चन्दर ने चैलेंजर्स ग्रुप के कार्यों की तारीफ करते हुए देश के युवाओं को एकजुटता का संदेश दिया। पाठशाला में पढऩे वाले बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान अनुभव अग्रवाल (सीईओ, रैली ट्रिप), ज्ञान चाँद (सीईओ सॉफ्ट इमेजिन), रंजन तोमर, नीलिमा, पियूष, शुभम, वैष्णवी, नीतू, समीक्षा, सचिन गुप्ता, रामांशु आदि मौजूद रहे।