Noida News: महर्षिनगर में धूमधाम से गणेश महोत्सव शुरू
Noida News:
भारत
चेतना मंच
19 Sep 2023 07:54 PM
Noida News: नोएडा (चेतना मंच)। महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीगणेश महोत्सव का आयोजन किया गया है। यहां भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा की वैदिक विधि विधान से स्थापना की गई है।
Noida News
महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के मीडिया प्रभारी एके लाल ने बताया कि 28 सितंबर तक प्रतिदिन प्रात: 9 बजे से मध्यान्ह 11.30 बजे तक तथा सायं 7 बजे से पूजा-अर्चना, भजन, प्रवचन, आरती होगी। प्रत्येक दिन के अनुष्ठानों और पूजा उपरांत विधि विधान से दसवें दिन प्रतिमा विसर्जित की जाएगी।
28 तक रोजाना होगा पूजन, 10वें दिन विसर्जन ::ए.के. लाल
महर्षि संस्थान के अध्यक्ष अजय प्रकाश ने बताया कि इस अवसर पर श्री गणेश सार्थक शीर्षक पाठ की आवृत्ति व अभिषेक करना, गणेश पुराण का पाठ करना व सुनना मनोकामना की पूर्ति करने वाला होता है। इस दौरान महर्षि नगर में आयोजित भगवान गणेश की पूजा में अध्यक्ष अजय प्रकाश, शिशिर श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, श्रीकांत ओझा, कमलेश यादव, संतोष श्रीवास्तव, रामेंद्र सचान, गिरीश अग्निहोत्री, यादवेंद्र यादव, एसपी गर्ग, एलएम सोम, सहित अन्य लोग मौजूद रहे। Noida Newsगणेश चतुर्थी का ऎतिहासिक महत्व Ganesh Chaturthi Significance
भाद्रपद माह की चतुर्थी से चतुर्दशी तक मनाया जाने वाला गणेश उत्सव जहां अपनी पौराणिकता के लिए प्रसिद्ध है वहीं इसकी ऎतिहासिकता भी कई मायनों में खास है. प्राचीन काल में सातवाहन, चालुक्य इत्यादि राजवंशों के काल से इस उत्सव को मनाने के उल्लेख प्राप्त होते हैं. वहीं मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज ने गणेश उत्सव को राष्ट्रीय धर्म और संस्कृति से जोड़कर इसे एक अलग ही रंग प्रदान किया. यह इसकी ऎतिहासिक पृष्ठभूमी को दर्शाता है जो आज भी उसी रंग में मौजूद देखी जा सकती है. शिवाजी महाराज के बाद मराठा शासकों ने गणेश उत्सव का सिलसिला भव्य रुप से मनाना जारी रखा गया. ब्रिटिश काल के दौरान यह उत्सव केवल हिंदू घरों तक ही सीमित था लेकिन फिर आजादी के नायकों ने इसे आगे बढ़ाने में अपना योगदन दिया लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने गणेश उत्सव को पुन: आरंभ किया, शुरुआत की और गणपति उत्सव का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता प्राप्त करना भी बन गया. इस प्रकार गणेश उत्सव का पर्व न केवल पौराणिक अपितु ऎतिहासिक संदर्भ से भी बेहद ही महत्वपूर्ण रहा है.
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।