खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, मकान हुआ क्षतिग्रस्त
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:05 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 121 में एक घर में गैस सिंलेंडर फटने से आग लग गई। इस हादसे में एक पड़ोसी सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दो लोगों को गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में रेफर कर दिया है।
Noida News
दरअसल नोएडा के सेक्टर 121 स्थित गढ़ी चौखंडी के एक घर में खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल फायर ब्रिगेड और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन फायर ब्रिगेड के आने से पूर्व ही स्थानीय लोगों द्वारा आग को बुझाया जा चुका था।
दो घायलों को किया रेफर
फेज 3 कोतवाली पुलिस के मुताबिक गोरंग सरकार गढ़ी चौखंडी में परिवार सहित किराए के मकान में रहते है। रविवार सुबह खाना बनाते समय आग लगने के बाद सिलेंडर फट गया। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल फायर ब्रिगेड और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन फायर ब्रिगेड के आने से पूर्व ही स्थानीय लोगों द्वारा आग को बुझाया जा चुका था। घटना में बंगाल के गौरंग सरकार (39), उनकी पत्नी और एक बेटी सहित पड़ोस में रहने वाला प्रदीप विश्वास झुलस गए। जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। सिलिंडर फटने से कमरे की दीवार का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। जहां से गौरंग सरकार और उसकी पत्नी को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली सफदरजंग में भर्ती कराया गया है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
एसीपी ने दी जानकारी
नोएडा सेंट्रल की एसीपी प्रथम दीक्षा सिंह ने बताया कि हादसे में घर में रखा सामान जल गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसे में 50 फीसदी से ज्यादा जले गौरंग और उनकी पत्नी मिंटी की हालत गंभीर है। दोनों को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है।