
Noida News : (चेतना मंच)। सेक्टर 119 में जिम करने के बाद वापस घर लौट रही युवती से बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए। करीब 8 दिन बाद थाना सेक्टर 113 पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
सेक्टर 120 स्थित आम्रपाली जोडियक सोसाइटी निवासी सोनाली काल्पनिक नाम ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि वह सेक्टर 119 में जिम करती है। गत 8 अगस्त की रात्रि को वह जिम करने के बाद वापस अपने घर जाने के लिए निकली थी। वह जैसे ही गौर ग्रेंडर सोसाइटी के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया और फरार हो गए।
बदमाशों द्वारा फोन लूटे जाने पर उन्होंने शोर मचाकर उनका पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार होने में सफल रहे। लड़की ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने करीब 8 दिन बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मोबाइल फोन लूटने का मामला दर्ज किया है।
Read More - Noida News : नोएडा के ये युवक बनना चाहते थे जल्दी अमीर, बस कर बैठे एक बड़ी गलतीग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक 3 क्षेत्र के हल्दानी गांव की नूर कॉलोनी में चोरों ने एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान से लाखों रुपए के जेवरात, नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए।
नूर कॉलोनी हल्द्वानी निवासी सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि गत दिनों चोरों ने उनके घर से 15000 रुपए, सोने के जेवरात, दो मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी की जानकारी मिलने पर उन्होंने थाना ईकोटेक 3 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Noida News