
Noida News (चेतना मंच)। थाना 113 क्षेत्र के पृथला गांव स्थित आरसी रेजिडेंट सोसायटी की 22वीं मंजिल से कूदकर सिक्योरिटी गार्ड ने आत्महत्या कर ली। घरेलू परेशानी के कारण गार्ड पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बीती रात्रि पुलिस को सूचना मिली कि पृथला गांव स्थित आरसी रेजिडेंट सोसायटी से एक व्यक्ति 22वीं मंजिल से कूद गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त ग्राम खेड़ा सत्तू खैर जनपद अलीगढ़ के निवासी ओमवीर सिंह पुत्र कृपाल सिंह के रूप में हुई।
ओमवीर सिक्योरिटी गार्ड नौकरी करता था प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ओमवीर अपनी घरेलू परेशानियों के कारण पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।