
Noida News : नोएडा से लगी हुई खोड़ा कालोनी में एक पति की दरिंदगी सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हतया करने के बाद कुछ ऐसा किया कि सुनने वाले हतप्रभ रह गए। इस घटना को लेकर नोएडा शहर में हड़कंप मचा है।
आपको बता दें कि नोएडा शहर की ठीक बगल में गाजियाबाद की खोड़ा कालोनी में गुरुवार को एक महिला की चाकू और सिलबट्टे से हत्या कर दी गई। महिला का पति अपने साथ पांच साल की बेटी को लेकर फरार हो गया है। घर से बदबू आने पर मकान मालिक ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांचके आधार पर पति पर ही हत्या का शक है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरी के इंदिरा पुरम के थाना प्रभारी ने बताया कि बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला श्रमिक जितेंद्र झा खोड़ा कालोनी स्थित आदर्श नगर में विशंभर के कमान में अपनी 36 वर्षीय पत्नी रुकमणी व पांच साल की बेटी के साथ किराये पर रहता था। चार माह पहले ही उसने इस मकान की तीसरी मंजिल पर कमरा किराये पर लिया था। गुरुवार की सुबह मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि जितेंद्र के कमरे से तेज बदबू आ रही है। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो महिला का शव कमरे में फर्श पर पड़ा हुआ था और उसमें से तेज बदबू आ रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इंदिरापुरम के कोतवाल ने चेतना मंच केा बताया कि बिहार के जिला अररिया में फोरबेसगंज ग्राम की रुकमणी कुमारी जमुआ गांव के पति जितेंद्र कुमार झा और पांच साल की बेटी अंजली के साथ किराये के मकान में रहती थी। जितेंद्र मजदूरी करता है। दोनों ने विजयनगर के आर्य समाज मंदिर में 17 अक्टूबर 2017 को लव मैरिज की थी। गुरुवार को रुकमणि की हत्या की सूचना मिलने पर उसकी बहन दिल्ली के बदरपुर में रहने वाली राधा खोड़ा थाने पहुंची और जितेंद्र पर बहन रुकमणि को मारने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि प्रेम विवाह करने के बाद जितेंद्र बात बात पर उसकी बहन को पीटता था। बहन के पति के पास एक फोन भी वह फान पर बात करते हुए जितेंद्र की प्रताड़ना के बारे में अपनी बहन को रो रोकर बताती थी।
Read More - सरकारी खजाने के 30 हजार करोड़ रुपये की लूट में से 900 करोड़ डकारने के पक्के सबूत मिले, लुटेरों पर कार्यवाही का इंतजार Noida Newsपुलिस मान रही है कि मंगलवार रात जन्मदिन पार्टी के बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हुआ होगा। इसके बाद आरोपी ने चाकू और सिलबट्टे से रुकमणि की हत्या कर दी। हत्या के बाद भी आरोपी कई घंटे तक घर में ही रहा। बुधवार सुबह वह अपनी बेटी को लेकर फरार हुआ है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा, 'शुरुआती जांच के आधार पर पति पर ही हत्या का शक है । उसकी तलाश की जा रही है। हत्या की वजह आरोपी के पकड़े जाने पर ही स्पष्ट हो पाएगी। महिला की हत्या किस दिन की गई यह भी पीएम रिपोर्ट से पता चलेगा।'
नोएडा की बगल में स्थित खोड़ा कालोनी में रहने वाले जितेंद्र झा के मकान मालिक विशंभर के मुताबिक जितेंद्र उनके मकान की तीसरी मंजिल पर परिवार के साथ चार महीने पहले ही किराए पर रहने आया था। मंगलवार को जितेंद्र की पांच साल की बेटी अंजलि का जन्मदिन था। जन्मदिन पार्टी भी परिजनों ने मनाई । रुकमणि को अंतिम बार रात में मंगलवार को ही देखा गया था। जबकि जितेंद्र बुधवार सुबह तक घर में ही था। उसने बुधवार की सुबह मोटर भी चलवाई है। सुबह के बाद वह अपनी बेटी के साथ बिना बताए कहीं चला गया। Noida News