Noida News : भारतीय सोशलिस्ट मंच ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
Indian Socialist Forum celebrated Republic Day with great pomp
भारत
चेतना मंच
26 Jan 2023 07:57 PM
नोएडा। सेक्टर 11 स्थित भारतीय सोशलिस्ट मंच के प्रदेश कार्यालय पर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया। ध्वजारोहण के बाद एक संगोष्ठी आयोजित की गई।
Noida News
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र अवाना ने कहा कि आज के ही दिन 1950 को आज़ाद भारत का संविधान लागू हुआ था। उन्होंने कहा कि देश भावनाओं से नहीं, संविधान से चलेगा। यह संविधान की ही ताकत है कि आम आदमी भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। मौजूदा हालात के बाबत देवेंद्र अवाना ने कहा कि जो लोग संविधान की ताकत पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बने हैं, वे संविधान को दरकिनार कर राजतंत्र की बात कर रहे हैं। आज जहां आज़ादी के दीवानों की बात होनी चाहिए, वहां राजा महाराजाओं की बात हो रही है। लोकतंत्र में राजतंत्र लागू करने का षड्यंत्र देश में चल रहा है।
गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर ने कहा कि देश को जाति और धर्म के नाम पर बांटने वाले संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। आज जरूरत संविधान को बचाने की है। युवाओं का भविष्य संकट में है। देश में बेरोजगारी, महंगाई और दूसरी बुनियादी समस्याओं से जुड़े मुद्दों को छिपाने के लिए मीडिया को हाइजेक कर देश में हिंदू मुस्लिम का माहौल बना दिया गया। आज जरूरत एकजुट होकर व्यवस्था से लड़ने की जरूरत है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह राजपूत, राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर यादव, प्रदेश सचिव देवेंद्र गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष मेहराजुद्दीन उस्मानी, प्रदेश सचिव यामीन खान, महानगर अध्यक्ष विक्की तंवर, रामपत यादव, नेहा पाण्डेय और नीलम ने विचार व्यक्त किए।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।News uploaded from Noida #ChetnaManch #चेतनामंच