कार रोकने पर आग बबूला हुए दरोगा, गुस्से में की गार्ड की पिटाई
Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:17 AM
Noida News : नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के लॉ रेजिडेंशियल सोसायटी में एक दरोगा की दबंगई का मामला सामने आया है। यहां बिना स्टीकर लगी कार को रोके जाने से गुस्साए दरोगा ने सिक्योरिटी गार्ड की जमकर पिटाई कर दी। दरोगा की दबंगई की यह पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस बात की जानकारी जब सोसायटी के लोगों को मिली तो उन्होंने जमकर हंगामा किया। सिक्योरिटी गार्ड पिटाई को लेकर सोसायटी परिसर में काफी देर तक हंगामा हुआ।
Noida News
गाड़ी रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड को पीटा
दरअसल फेस-3 थाने में तैनात उप निरीक्षक कपिल सिंह लॉ रेजिडेंशियल सोसायटी में पहुंचे। जहां प्रवेश द्वार पर तैनात गार्ड ने बिना स्टीकर लगी कार को अंदर जाने से रोक दिया। गार्ड द्वारा गाड़ी रोके जाने से गुस्साए दरोगा कपिल सिंह ने कार से उतरते ही सिक्योरिटी गार्ड पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। बेबस सिक्योरिटी गार्ड चुपचाप पिटता रहा। हालांकि दरोगा के दबंगई की हरकत एंट्री गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सोसायटी के लोगों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने सोमवार को जमकर हंगामा किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को भी सोसायटी के लोगों ने जमकर खरी-खोटी सुनाई और कहा कि दरोगा की गुंडई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Noida News सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
https://twitter.com/i/status/1736703484945375311
इस मामले को लेकर मीडिया सेल ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है। कोई भी पक्ष कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी सेंट्रल ने इसकी जांच एसीपी-2 सेंट्रल को सौंपी है। वहीं दरोगा की दबंगई तथा सोसायटी वासियों के विरोध प्रदर्शन की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिस पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।