Noida News : घर से बाहर निकली नाबालिग किशोरी का अपहरण
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 02:38 PM
Noida News : ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना ईकोटेक- 1 क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
Noida News
थाना क्षेत्र के गांव निवासी रमेश (काल्पनिक नाम) ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी 3 दिन पूर्व घर से बाहर किसी काम से गई थी। इसके पश्चात वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।
थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।