
Noida News : नोएडा (चेतना मंच)। नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों ने आज दूसरे दिन भी नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के सारे गेट ताला लगाकर बंद कर दिए। किसानों द्वारा किए गए इस लॉकडाउन के चलते नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) का कोई भी अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय नहीं जा सका। इस दौरान सभी गेटों पर बैठे किसानों (Farmers) ओर पुलिस (Police) के बीच नोंक-झोंक भी हुई। किसानों के आंदोलन के चलते दूसरे दिन भी प्राधिकरण का कामकाज बाधित रहा।
आपको बता दें कि भारतीय किसान परिषद (Bharatiya Kisan Parishad) के नेतृत्व में नोएडा के किसान करीब 50 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। कल 1 फरवरी को प्राधिकरण कार्यालय पर किसानों ने महापंचायत बुलाई हुई है। आज किसानों ने दूसरे दिन भी प्राधिकरण के सभी गेटों पर ताला लगाकर उनके सामने बैठ गए। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं।