महाराणा प्रताप के ४८५वें जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया गया
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 05:26 PM
Noida News : राजपूत युवा संगठन नोएडा के नेतृत्व में श्री शिरोमणि महाराणा प्रताप के ४८५वें जन्मोत्सव को बहुत ही धूम धाम से बारातघर में हवन के साथ शुरू किया गया। इस अवसर पर सभी ने हवन कुंड में आहूति दी और शोभा यात्रा नोएडा के कई स्थानों से निकाली गई। श्री महाराणा प्रताप के जीवन के वीरता के गाथाओं को गाते हुए शोभा यात्रा निकाली गई। सभी समाज ने महाराणा प्रताप की विशाल प्रतिमा को फूल अर्पित किया और स्मरण किया।
शोभा यात्रा में आए युवकों का स्वागत किया गया
शोभा यात्रा में आए युवकों का स्वागत किया गया। श्री सिसोदिया के बारातघर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। मदन चौहान, पूर्व मंत्री और तीन बार उत्तर प्रदेश सरकार में विधायक रहे, ने अपने भाषण में कहा कि हमें श्री महाराणा प्रताप जी के आदर्शों को अपने जीवन में ढालना चाहिए और देश के हित में किए गये कार्यों को सदा अपने जीवन में अपनाना चाहिए। हमें देश प्रेम को प्राथमिकता देनी चाहिए। मदन चौहान ने पहलगांव में हुए हमले में निर्दोष २६ पर्यटकों की निर्मम हत्या की घोर निंदा की और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया के हमारी सेना इतनी सक्षम है कि पाकिस्तान को तुरंत सबक सिखा सकती है।
हम उन वीरों के वंशज हैं जिन्होंने देश के सुरक्षा को प्रथम समझा
मदन चौहान ने गर्व से बताया के उनका भतीजा भी देश की सुरक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने बताया की हम उन वीरों के वंशज है जिन्होंने देश के सुरक्षा को प्रथम समझा। सिसोदिया जी का मंच पर उपस्थित समाज के बीच शूरवीरों की पहचान तलवार भेंट की गई। सतेंद्र सिसोदिया जी अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने अपने शब्दों में क्षत्रिय समाज के देश की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप के योगदान की बहुत सहारना की और कहा महाराणा प्रताप पृथ्वीराज चौहान और अन्य राजपूत योद्धा महान थे। उनकी वीरता की गाथाएं सदा अमर रहेगी और जानी जाएगी। अकबर कतई भी महान नहीं था बाहर से जो लुटेरे देश को लूटने के लिए आए थे वह केवल उनके वंशज थे। हम वीरों की प्रशंसा करते रहेंगे, जिन्होंने देश की सुरक्षा और आजादी के लिए बलिदान दिया है और उनका इतिहास पूरे जगत में स्मरणीय रहेगा। महाराणा प्रताप और पृथ्वीराज चौहान महान थे और महान रहेंगे, हमें उनके जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए। मुख्य अतिथि सतेंद्र सिसोदिया अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश का मदन चौहान, अशोक चौहान, महेश चौहान, संजीव चौहान, रविंद्र चौहान, सचिन चौहान, अनिल चौहान, अजय चौहान, संग्राम चौहान, धर्मेंद्र चौहान, आनंद चौहान, ने हजारों के संख्या में आए लोगों के बीच भव्य स्वागत किया गया। Noida News
देश की रक्षा के लिए हम सदैव तत्पर
श्री सिसोदिया जी ने कहा कि हमारे लिए देश पहले है। देश की रक्षा के लिए हम सदैव तत्पर रहते हैं और रहेंगे। देश की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की और बताया कि देश किसी भी प्रकार के बाहरी हमले का जवाब देने में सक्षम है। पूरा विश्व भारत वर्ष के साथ एकमत से साथ है। उन्होंने बताया कि हमें आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से स्वयं को और देश को मजबूत बनाना है। आयोजक मंडली के प्रति धन्यवाद प्रकट किया गया और श्री अशोक चौहान और महेश चौहान जी और समस्त आयोजक मंडली का धन्यवाद किया। ठाकुर पूरण सिंह, किसान मजदूर संगठन के नेता ने कहा की हमें दलों से ज्यादा समाज को मजबूत करना चाहिए। स्कूल के बच्चों ने अपने कला के माध्यम से महाराणा प्रताप जी के वीरताओं के झलक प्रस्तुत की जो बहुत ही मनमोहक थी। इस अवसर पर प्रदेश के कोने कोने से आए करनी सेना और युवा वाहिनी और संजीव चौहान के नेतृत्व और अन्य सभी संस्थाओं से आए नेताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया और मंच से अपने विचार रखे कि किस प्रकार से हम राजपूत समाज को इकट्ठा कर मजबूत बना सकते हैं। जो देश के सुरक्षा को मजबूत और देश हित में कार्य कर सके। Noida News