
Noida News (चेतना मंच)। साइबर ठग लोगों को तरह-तरह से अपने झांसे में लेकर ठगी का शिकार बना रहे हैं। साइबर ठगने एक मीडियाकर्मी को ठगी का शिकार बनाकर 21 हजार रूपये का चूना लगा दिया।
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र के वरिष्ठ संपादक स्कंद विवेक धर ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने गत 7 मई को अमेजॉन से एक बेड आर्डर किया था। ऑर्डर करने के कुछ देर बाद उनके पास एक व्यक्ति का कॉल आया और उसने कहा कि उन्होंने बेड के साथ साइड टेबल नहीं खरीदी है। वह उनसे डायरेक्ट टेबल खरीद सकते हैं भरोसा दिलाने के लिए उक्त व्यक्ति ने उनके व्हाट्सएप पर उनके द्वारा पसंद किए गए बेड व अन्य वस्तुओं की फोटो भेजी, जिस पर उन्हें भरोसा हो गया। उन्होंने साइड टेबल ड्रेसिंग टेबल और गद्दों के लिए 21 हजार रूपये का यूपीआई के जरिए भुगतान कर दिया।
पीड़ित ने बताया कि बाद में अमेजऩ का ऑर्डर कैंसिल हो गया और उनका पैसा वापस आ गया। लेकिन उक्त व्यक्ति उनका पैसा लौटा नहीं रहा है और ना ही उनके फोन कॉल या व्हाट्सएप का जवाब दे रहा है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है
थाना फेज-2 में एक कंपनी के डायरेक्टर ने तीन गार्डो के खिलाफ कीमती मशीनें चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। होली कंपलेक्स स्थित मेसर्स इंपैक्ट एक्टिव ईयर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर मुनि चौधरी ने दर्ज रिपोर्ट में बताएं कि उन्होंने कंपनी की सुरक्षा के लिए गजेंद्र कुमार, ठाकुर मुन्नालाल, सर्वेश कुमार को सिक्योरिटी गार्ड के रूप में रखा था। 6 माह पूर्व मुन्नालाल बिना बताए फैक्ट्री से चला गया था।
कंपनी में मैन्युफैक्चरिंग का काम बंद होने के बाद उसके सारी जिम्मेदारी गार्डों को सुपुर्द रहती थी। गत 19 फरवरी को पता चला कि वर्कशॉप में रखे दो एयरलेस पेंट मशीन, एक बफिंग मशीन तथा वलफेन मशीन वर्कशॉप में नहीं थी। उन्होंने जब इस बारे में गजेंद्र कुमार ठाकुर और सर्वेश कुमार से पूछा तो उन्होंने किसी भी प्रकार की जानकारी होने से इंकार कर दिया। विनीत चौधरी ने आरोप लगाया कि कंपनी में चोरी की वारदातों को गार्डों नहीं अंजाम दिया है इस संबंध में न्यायालय के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना सेक्टर-49 पुलिस ने एक साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है इसके पास से चोरी की दो बैटरी बरामद हुई हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस गश्त पर थे इस दौरान मुख्य सूचना दी कि सेक्टर-101 तिराहे पर एक शातिर चोर चोरी की बैटरी के साथ खड़ा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर नितिन शाक्य पुत्र त्रिभुवन शाक्य निवासी बदायूं को दबोच लिया। इसके पास से एक चाकू वह चोरी की दो बैट्रियां बरामद हुई। पकड़ा गया आरोपी ने बताया कि उसने यह बैटरी ट्रैक्टर तथा ई-रिक्शा से चोरी की थी वह इन बैटरी ओं को बेचने के लिए लिए ले बेचने के लिए ले जा रहा था। Noida News