
Noida News वित्तीय वर्ष 2022-23 की प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री गठित/पंजीकृत युवक एवं महिला मंगल दलों को जेवर ब्लाक की मारहरा ग्राम पंचायत मारहरा में विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह द्वारा वितरित की गई। इस अवसर पर प्रमुख क्षेत्र पंचायत जेवर मुन्नी देवी पहाड़िया, जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव, ग्राम सचिव एवं सहायक विकास अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति एवं जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे।
विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विवेकानंद यूथ अवार्ड योजना के तहत भी दलों के द्वारा प्रतिभाग करते हुए खेलकूद में स्वयं प्रतिभाग करना, ग्राम पंचायत में खेलों का आयोजन करना, सामाजिक वृक्षारोपण, नशा मुक्ति, राष्ट्रीय एकीकरण, सौर ऊर्जा, जल संरक्षण आदि राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले दलों को ब्लॉक स्तर से लेकर राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक नकद पुरस्कार प्राप्त किए जाने का प्रयास किया जाए।
विधायक द्वारा इस अवसर पर खेल सामग्री वितरण करने के उपरांत मंगल दलों के सदस्य एवं पदाधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत मारहरा में वृक्षारोपण भी किया। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने बताया कि इसी प्रकार विकासखंड दादरी एवं बिसरख के मंगल दलों को आगामी 27 जुलाई को विकास भवन सभागार में खेल सामग्री किट वितरण की जाएगी।