Noida News : सांसद व विधायक ने किया करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 12:14 PM
Noida News : नोएडा (चेतना मंच)। सांसद गौतमबुद्धनगर एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) ने सांसद निधि द्वारा किये गये कार्यो का शिलान्यास एवं मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत निर्मित सडक़ का लोकार्पण किया। इस मौके पर नोएडा के विधायक पंकज सिंह (Pankaj Singh) भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों को चोटपुर कालोनी के परशुराम वाली गली में मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत इण्टरलॉकिन्ग मार्ग का लोकार्पण किया जिसकी अनुमानित लागत 85.35 लाख एवं अनुमानित लंबाई 620 मीटर का निर्माण कार्य जनता को समर्पित किया।
उसके उपरान्त लगभग 18 नये इण्टरलॉकिन्ग व नाली के निर्माण कार्यो को सांसद निधि योजना के माध्यम से शुभ आरंभ कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। जिसमें तिगडी कालोनी, छिजारसी कालोनी, चोटपुर कालोनी, युसूफपुर चकषाहबेरी, खाटू श्याम वाली गली, 25 फुटा रोड, सलारपुर षिवनगर कालोनी इत्यादि गलियों का षिलान्यास कर, जिनकी अनुमानित लागत 01 करोड़ 03 लाख व अनुमानित लंबाई 1.5 किलोमीटर तक रही, जो जनता के बीच समर्पित किया। उसके उपरान्त सुपरटेक ईको विलेज-2, ग्रेटर नोएडा एक्सटेंषन में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया।
Noida News :
कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, सांसद प्रतिनिधि संदीप शर्मा, दीपक यादव विधायक प्रतिनिधि, रोहित ठाकुर, प्रमोद बहल, मण्डल अध्यक्ष निर्मल सिंह, डिम्पल आनंद, चंदगीराम यादव, मनोज उपाध्याय, बब्लू यादव, राकेष शर्मा, धीरेन्द्र शर्मा, रंजन, राजेष मास्टर, रवि यादव, ओमवीर अवाना, मुकेष चैहान मण्डल अध्यक्ष, लोकेष त्यागी, जैनेन्द्र चैरसिया, जितेन्द्र शर्मा, संगीता तिवारी, सुमित बैसोया, कमल जैन, दुष्यंत, गौरव पटेल संदीप गुर्जर, पंकज गुप्ता, निषांत शेखर, संदीप गुप्ता, निषु चैहान, संतोष झा, ममता तिवारी, आदि काफी संख्या में वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे।