Noida News : मामूली विवाद में पड़ोसी ने काट डाला पड़ोसी का कान
Noida News ( File Photo)
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:12 AM
Noida News : (चेतना मंच)। थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के मंगरौली गांव में मामूली विवाद में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी की पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान पीडि़त का कान कट गया। गंभीर स्थिति में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Noida News
मंगरौली गांव में चरण सिंह के मकान में किराए पर रहने वाली अनीता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसका पति सोमपाल गत 26 मार्च को ड्यूटी खत्म कर घर आ रहा था। घर के पास ही पड़ोस में रहने वाले पूरन पुत्र अमर सिंह ने सोमपाल को रोक लिया और गाली गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर आरोपी ने सोमपाल के साथ मारपीट की और धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। धारदार हथियार के वार से सोमपाल का कान कट गया। गंभीर स्थिति में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।