
Noida News : यदि आप नोएडा शहर या इसके आसपास रहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल नोएडा से भगवान राम (Lord Ram) की नगरी अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है।
आपको बता दें कि अयोध्या में भगवान श्रीराम (Lord Shri Ram) का भव्य मंदिर (Temple) बनकर लगभग तैयार हो गया है। 5 महीने बाद यानि जनवरी 2024 में मंदिर आम भक्तों के लिए खुल जाएगा। श्रीराम के भक्त नोएडा से सीधी बस सेवा के द्वारा अयोध्या जा सकते हैं।
नोएडा शहर के मोरना गांव (Morna Village) के पास स्थित रोडवेज बस स्टैंड से अयोध्या (Ayodhya) के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है। यह बस रोजाना शाम को चार बजे मोरना बस अडडे से चलकर सीधी अयोध्या (Ayodhya) जाएगी। इस बस का किराया केवल 1015 रूपए रखा गया है। इस बस के लिए बस अडडे पर बनाए गए टिकट काउंटर से तो टिकट मिलेगी साथ ही कोई भी इच्छुक व्यक्ति बस की ऑनलाइन बुकिंग भी करा सकता है। इस प्रकार बस से यात्रा करने वाले भगवान श्रीराम के भक्त अब मात्र 1015 रूपए में भगवान श्रीराम के दर्शन कर सकेंगे।
[caption id="attachment_109372" align="aligncenter" width="1280"]
Noida News[/caption]
नोएडा से अयोध्या के लिए शुरू की गई बस सेवा के साथ ही प्रयागराज (Prayagraj) के लिए भी एक नई बस सेवा शुरू की गयी है। प्रयागराज के लिए चलने वाली बस रोजाना सुबह 7.30 बजे नोएडा के मोरना बस स्टैंड से चलेगी। इस बस का प्रयागराज Prayagraj) तक का किराया 1089 रूपए रखा गया है। इसी प्रकार नोएडा से आजमगढ़ (Azamgarh) के लिए भी एक बस सेवा शुरू की गई है। यह बस प्रतिदिन शाम को 4.00 बजे आजमगढ़ के लिए रवाना होगी। इस बस का किराया आजमगढ़ (Azamgarh) के लिए 1236 रूपए रखा गया है। मोरना बस डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक एन.पी. सिंह ने बताया कि अयोध्या, प्रयागराज व आजमगढ़ के लिए बस सेवा शुरू कर दी गयी है। तीनों ही सेवाओं के लिए यात्रियों को बस डिपो से टिकट मिलने के साथ-साथ ही ऑन लाइन टिकट दिए जाने की भी सुविधा दी जा रही है। एन.पी. सिंह ने यह भी बताया कि नोएडा डिपो उप्र में सर्वाधिक आमदनी वाला रोडवेज स्टैंड है। इस डिपो की आमदनी को निकट भविष्य में और अधिक बढ़ाया जाएगा। Noida News