विज्ञापन

Noida News (चेतना मंच)। इंटरनेशनल सनातन धर्म एंड एस्ट्रोलॉजीकल समिट 2023 उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित हुआ। जिसमें ज्योतिष के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर अखिल भारतीय गुरुकुल एवं गौशाला अनुसंधान संस्थान के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अन्तराष्ट्रीय भविष्यवक्ता ज्योतिष रत्न गुरुजी गौतम ऋषि को ‘महर्षि पराशर विश्व विद्यापीठ लखनऊ द्वारा ‘गोल्ड मेडल’ से अलंकृत किया गया।
इनटरनेशनल सनातन धर्म एंड एस्ट्रोलॉजीकल समिट 2023 लखनऊ में गुरुजी गौतम ऋषि को ‘अवध ज्योतिष विभूषण सम्मान पत्र, ट्राफी, शॉल, पुष्प गुच्छ, रुद्राक्ष माला’ पहनना कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री व अधिवक्ता दिलीप राजपाल, पंडित केए दुबे पद्मेश, ज्योतिष इंदु प्रकाश मिश्र, ज्योतिष श्रीमती कौशल्या मौर्या मुंबई एवं आयोजक राष्ट्रीय ज्योतिष एवं रुद्राक्ष अनुसंधान संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य पंकज त्रिवेदी समेत देश विदेश से लगभग 450 ज्योतिष विद्वान पधारे थे।
विज्ञापन