पूरे 48 साल का हो गया है नोएडा शहर, फीका रहा 49वां स्थापना दिवस
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
23 Nov 2025 11:08 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
23 Nov 2025 11:08 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध शहर 17 अप्रैल 2023 को पूरे 48 साल का हो गया है। बुधवार यानि 17 अप्रैल 2024 को नोएडा का 49वां स्थापना दिवस है। नोएडा शहर के नागरिक तथा नोएडा प्राधिकरण हर साल नोएडा शहर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाते रहे हैं। इस साल लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। इस कारण नोएडा का स्थापना दिवस भी नहीं मनाया गया है।
Noida News
उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी है नोएडा
नोएडा शहर को उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी कहा जाता है। इतना ही नहीं नोएडा शहर को उत्तर प्रदेश का प्रमुख प्रवेश द्वार भी माना जाता है। नोएडा शहर की स्थापना 17 अप्रैल 1976 को हुई थी। इस हिसाब से नोएडा शहर 17 अप्रैल 2024 को पूरे 48 साल का हो गया है। इस साल चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू रहने के कारण नोएडा का स्थापना दिवस नहीं मनाया जा रहा है। पिछले वर्ष यानि वर्ष 2023 में नोएडा शहर का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया था।
धूमधाम से मना था स्थपना दिवस
वर्ष-2023 में 17 अप्रैल को नोएडा स्टेडियम में नोएडा का 48वां स्थापना दिवस मनाया गया था। गौतमबुद्धनगर के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, नोएडा के विधायक पंकज सिंह तथा दादरी के विधायक तेजपाल नागर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करने के बाद विधिवत केक काटकर स्थापना दिवस की शुरूआत की थी।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के अध्यक्ष मनोज गुप्ता तथा नोएडा प्राधिकरण की तत्कालीन मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी भी मौजूद थी। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण के विकास से संबंधित आर्ट गैलरी का भी सभी अतिथियों ने निरीक्षण किया तथा तथा अपने संबोधन में नोएडा के अब तक के इतिहास पर सारगर्भित प्रकाश भी डाला था।
इस मौके पर नोएडा प्राधिकरण के स्थापना दिवस पर क्रिकेट टूर्नामेंट, फुटबॉल टूर्नामेंट तथा अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया था तथा उन्हें ट्रॉफी प्रदान की गई थी। कार्यक्रम के दौरान नोएडा प्राधिकरण के तत्कालीन अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रभास कुमार, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मानवेंद्र सिंह, ओएसडी अविनाश त्रिपाठी, ओएसडी इन्दु प्रकाश सिंह, उप महाप्रबंधक एसपी सिंह, NEA के पूर्व अध्यक्ष चौधरी राजकुमार, जन स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक विजय रावल, वरिष्ठ प्रबंधक आरके शर्मा, गौरव बंसल समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।