
Noida News : उत्तर प्रदेश की हाईटेक सिटी नोएडा में नोएडा कमिश्नरेट पुलिस द्वारा नए साल पर एक नई व्यवस्था शुरू हुई है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में नए साल की पहली तारीख से शुरू हुई नई व्यवस्था के तहत नोएडा पुलिस घर घर जाकर पब्लिक से मुलाकात करेगी और संवाद करेगी। कहीं कोई परेशानी आ रही है तो उसका समाधान भी किया जाएगा।
आपको बता दें कि नए साल के पहले दिन यानि सोमवार से नोएडा कमिश्नरेट पुलिस द्वारा एक खास तरह का अभियान शुरू कया गया है। इस अभियान के तहत नोएडा कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारी व थाना पुलिस सेक्टर, सोसायटी से लेकर मार्केट में पुलिस अधिकारी व थाना पुलिस पहुंचेगी। इस अभियान को ''नोएडा पुलिस आपके द्वार'' नाम दिया गया है। नोएडा पुलिस के इस विशेष अभियान के तहत पुलिस सेक्टर, सोसायटी व मार्किट में जाकर वहां के नागरिकों की समस्याओं को जानेंगे और पब्लिक से वार्ता करेंगे।
नोएडा पुलिस का यह अभियान अगले तीन महीने तक चलाया जाएगा। नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि अभियान के लिए तीनों जोन व मुख्यालय को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पुलिस सीधे जनता से संवाद करेगी। हर बैठक के मिनट्स तैयार करवाए जाएंगे। इसके बाद जो भी पब्लिक की मांग है या सुझाव हैं उन पर काम किया जाएगा।