चुनाव के बाद फिर लोगों से जुड़े नोएडा सांसद डॉ. महेश शर्मा
Noida News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 10:40 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा अपने संसदीय क्षेत्र के मतदान समाप्त होने के बाद रोज की तरह अपने दैनिक कार्य में व्यस्त हो गए हैं। शनिवार को भी उन्होंने नोएडा के सेक्टर-27 स्थित कैलाश हॉस्पिटल के कार्यालय में पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा आम लोगों से बातचीत की और उनसे मुलाकात की।
Noida News
लोगों से मिले डॉ. महेश शर्मा
आपको बता दें कि नोएडा सांसद डॉ. महेश शर्मा का ने प्रात: 11.00 बजे से 3.00 बजे तक क्षेत्र की सम्मानित जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनी। डॉ. महेश शर्मा शाम को भारत विकास परिषद नोएडा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए तथा कई लोगों से मुलाकात की। इस मौके पर नोएडा के सतेंद्र नागर, सेवानंद शर्मा, सुरेंद्र कुमार गोयल मौजूद रहें ।
कार्यालय में नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने डीएन सिंह, हरिश्चंद्र भाटी, धर्मवीर यादव, विष्णु दत्त सिंह, जिनेंद्र चौरसिया, शलभ शर्मा, जितेंद्र भाटी, आशीष मिश्रा, मनोज कुकरेती, उधम सिंह, रमेश शेखर, कृष्णा देवी, रवि शर्मा मनीष उनियाल, अमरनाथ भगत, राकेश सिंह, किशोर कुमार, प्रियंक कुमार, संजीव कुमार गुप्ता से मुलाकात की। Noida News