
Noida News : बहुत पुरानी कहावत है कि यदि पुलिस किसी काम को करने के लिए ईमानदारी से ठान ले तो पुलिस के लिए कोई भी काम असंभव नहीं है। ऐसा ही एक कारनामा किया है नोएडा के फेस 2 थाने की पुलिस ने पुलिस की इस काम की सर्वत्र सराहना हो रही है। हर कोई कह रहा है कि नोएडा पुलिस के इस काम को दिल से सलाम।
आपको बता दें कि फेस 2 थाना क्षेत्र के नया गांव में रहने वाला एक 6 वर्षीय बच्चा खेलते समय अचानक गायब हो गया। पता चला था कि बच्चे का अपहरण हो गया और अपहरण करने वाले ने 30 हजार रुपये की फिरौती भी मांगी थी। इस सूचना पर पुलिस ने मात्र 12 घंटे में न केवल बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया, बल्कि अपहरण करने वाले अपराधी को भी गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेज दिया।
डीसीपी सेंट्रल अनिल यादव ने बताया कि थाना फेस वन 2 मैं नया गांव निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका 6 वर्षीय बेटा खेलते हुए कहीं गुम हो गया है। काफी तलाश करने के बाद भी बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस दौरान बच्चे के पिता के पास किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और उसने बच्चे की सकुशल रिहाई के लिए 30 हजार रूपए की मांग की। बच्चे के पिता ने उसके अपहरण किए जाने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद गठित पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास की सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला।
इस दौरान पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे। योजना के अनुसार अपहरणकर्ता द्वारा मांगी गई 30 हजार रूपए की फिरौती को बच्चे के पिता द्वारा ऑनलाइन बताए गए नंबर पर ट्रांसफर कराया गया। इस दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर अगवा बच्चे को एनएसईजेड के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्चे को अगवा करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी व साइबर सेल की मदद से अपहरणकर्ता की लोकेशन प्राप्त कर उसकी घेराबंदी की गई। लोकेशन के आधार पर आरोपी को सेक्टर 37 बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
Noida Newsडीसीपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वरुण पुत्र बृजेश निवासी ग्राम बनकापुर जिला हरदोई बताया। आरोपी ने बताया कि वह बच्चे के पड़ोस में रहता था और पैसे के लालच में आकर उसने बच्चे का अपहरण किया था। आरोपी के पास से फिरौती के 30 हजार रूपए व फिरौती मांगने मैं प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पूछताछ में पता चला है कि वरुण वर्ष 2017 में बाइक चोरी के आरोप में थाना बेहटा गोकुल जिला हरदोई से जेल जा चुका है। इसके अलावा वर्ष 2021 में थाना डीएलएफ फेज 3 गुरुग्राम हरियाणा पुलिस ने उसे अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। Noida News