नोएडा पुलिस ने आलोचनाओं के बीच किया ऐसा काम, हो रही तारीफ
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:03 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में नोएडा पुलिस की तत्परता से एक महिला की जान बच गई है। बताया जा रहा है कि नोएडा इलाके में पति से विवाद के बाद महिला फांसी लगाकर आत्महत्या कर रही थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझा बुझाकर उसे आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाने से रोक लिया। इसके बाद नोएडा पुलिस के इस काम की चर्चा चारों तरफ हो रही है।
Noida News
मामला नोएडा के थाना फेस 2 इलाके के गेझा गांव का है। जहां एक महिला का अपने पति से विवादा चल रहा था। दोनों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की ठान ली। महिला फांसी लगाकर जान देने का प्रयास कर रही थी कि महिला को पुलिस ने बचा लिया। सूचना मिलने मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को समझा बूझकर आत्महत्या करने से रोक लिया।
क्या था पूरा मामला
थाना फेस-2 प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि गेझा गांव में एक महिला का फोन पर अपने पति से झगड़ा हो गया है। झगड़ा होने के बाद महिला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है और फांसी लगाने का प्रयास कर रही है। आसपास के लोगों ने महिला को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन महिला आत्महत्या की कोशिश कर रही है। सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को समझा बुझाकर दरवाजा खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने महिला के पति से बात की। पति ने बताया कि मामूली बात पर दोनों के बीच वाद विवाद हो गया था जो खासा बढ़ गया। महिला को थाने लाकर उस की काउंसलिंग की गई। इसके बाद महिला को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से महिला की जान बच गई। पुलिस के इस कार्य की स्थानीय लोगों ने खासी सराहना की है।