बड़ी खबर : आप विधायक अमानतुल्लाह के घर पहुंची नोएडा पुलिस
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 03:37 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 03:37 AM
Noida News : इस समय दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है। आम आदमी पार्टी के ओखला विधानसभा क्षेत्र से विधायक अमानतुल्लाह के घर नोएडा पुलिस पहुंची है। नोएडा पुलिस एक मामले में आप विधायक अमानतुल्लाह के बेटे की तलाश कर रही है। नोएडा के सेक्टर-94 में स्थित एक पेट्रोल पंप पर मारपीट के मामले में नोएडा पुलिस ने आप विधायक अमानतुल्लाह व उनके बेटे के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि विधायक अमानतुल्लाह के बेटे ने लाइन तोड़कर पेट्रोल भराने को लेकर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से मारपीट की थी। वहीं बाद में पेट्रोल पंप पर पहुंचे आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों और नोएडा पुलिस के कर्मचारियों को धमकाया था।
घर पहुंची नोएडा पुलिस
AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के घर नोएडा पुलिस पहुंची हैं। मारपीट के मामले में नोटिस देने के लिए पुलिस उनके घर गई है। बता दें कि पेट्रोल पंप पर मारपीट के दौरान अमानतुल्लाह खान और उसके बेटे सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी मामले में एक्शन लिया गया है।